कपूरथला में नडाला- सुभानपुर रोड पर मंगलवार की सुबह-सुबह टिप्पर ने एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। नडाला चौकी इंचार्ज ASI दलविंदरवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।
नडाला चौकी इंचार्ज ASI दलविंदरवीर सिंह के अनुसार, गांव इब्राहिमवाल निवासी 60 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र करनैल सिंह मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे किसी काम से चंडीगढ़ जा रहे थे। नडाला – सुभानपुर रोड पर उसकी एक्टिवा को एक टिप्पर में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक गुरमीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। फरार आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।
