• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः वार्डबंदी को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

ByPunjab Khabar Live

Feb 29, 2024

जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर जालंधर शहरी कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी ने पंजाब सरकार द्वारा की गई नई वार्डबंदी को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर अब 4 अप्रैल को सुनवाई होनी है। वैसे जालंधर निगम की वार्डबंदी पर 22 फरवरी को सुनवाई नहीं हो पाई और कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 अप्रैल की तारीख दे दी। ऐसे में अगर अगली सुनवाई में कोई फैसला आता है तो जालंधर निगम चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा जिसको लेकर विपक्ष के कांग्रेस से ज्यादा सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के निगम चुनाव लड़ने वाले नेता बीते 23 महीने से नजर लगाए बैठे हैं। ऐसे में हाई कोर्ट का फैसला तय करेगा कि जालंधर निगम का चुनाव कब होगा। अब ये चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद ही होगा। इससे खासकर जालंधर सिटी के चार हलके के सियासी गणित का फेरबदल बदलना भी निर्भर करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page