• Mon. Sep 21st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना से बड़ी ख़बरः त्यौहार से पहले पुलिस ने नमक मंडी में पटाखों का जखीरा पकड़ा

ByPunjab Khabar Live

Sep 14, 2022

(PKL) : लुधियाना में दिवाली के त्यौहार से पहले पुलिस ने पटाखे रखने वालों शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वहीं जिले में थाना कोतवाली की पुलिस ने देर रात गुड़मंडी के पीछे नमक मंडी में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पटाखा कारोबारी ने सड़क पर ही पटाखों की पेटियां तिरपाल में छिपा रखी है। पुलिस को गुप्त सूचना दी गई कि देर रात के समय माल इधर से उधर होना था। समय रहते पुलिस ने नमक मंडी में दबिश दी और 250 से 300 पेटियां पटाखों की बरामद कर ली। बता दें ये तो अभी सिर्फ पटाखों की पेटियां इतनी मात्रा में मिलना ट्रेलर है। बताया जा रहा है कि जिस जगह ये पेटियां मिली है उसके सामने ही एक बिल्डिंग है जिसमें बड़ी मात्रा में पटाखा स्टोर हुआ है। पुलिस की दबिश देख मौके से उस बिल्डिंग को कुछ लोग ताला जड़ कर चले गए।

गनीमत रही कि इस बाजार में कोई आग लगने जैसी घटना नहीं हुई नहीं तो पटाखें पड़े होने के कारण बहुत बड़ा हादसा हो जाना था। इस मामले में एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने थाना कोतवाली के एसएचओ कुलदीप सिंह को आदेश दिए है कि बिल्डिंग की चैकिंग करवा कर वीडियोग्राफी कर रिपोर्ट की जाए। पटाखा कारोबारी संजय सिंगला पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। बता दें इन पटाखों की कीमत 20 से 25 लाख बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में पटाखा मिलना पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी है लेकिन पटाखा रखने वाले व्यक्ति के कुछ लोग पुलिस पर राजनीतिक दबाव बना रहे थे। वहीं जो पुलिस कर्मचारी मौके पर तैनात थे उन्हें दूसरे शहरों के पुलिस अधिकारियों को फोन आ रहे थे। लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। पुलिस मुताबिक पटाखों की पेटियों की संख्या इतनी अधिक है कि अभी माल का कुछ अंदाजा नहीं लग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page