• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः दिन दहाड़े घर में घुसकर चोरों ने परिवार को बनाया बंधक

ByPunjab Khabar Live

Feb 29, 2024

चलाई गोलियां, गहने, फोन सहित गाड़ी लेकर हुए फरार

गांव भुट्टर खुर्द में सुबह सुबह चोरों ने परिवार वालों को बंधक बनाया और लूट पाट की। उसके बाद जाते हुए घर एक अंदर खड़ी गाड़ी भी साथ ले गए। पीड़ित रंजीत कौर ने आरोप लगाए है चोर जाते समय 2 हवाई फायर भी करके गए है। रंजीत कौर ने बताया कि सुबह तकरीबन 6.30बजे वो जैसे ही उठे तो उनकी बेटी दरवाजा खोलने के लिए बाहर गई।

उसने जैसे ही मेन गेट खोला तो तो अनजान युवक जिन्होंने अपना मुंह बंधा हुआ था अंदर आ गए और उन्हें बेडरूम में बंधक बना दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों के पास बंदूक भी थी। उन्होंने पहले उनके साथ मारपीट की ओर फिर दो हवाई फायर किए। आरोपियों ने मारते हुए कहा कि जो कुछ भी उनके पास है उन्हें से दिया जाए। फिर आरोपियों ने उनके कान की बालियां निकाल लीं। पास ही पड़े आईफोन और एक अन्य फोन को भी अपने पास रख लिया। उसके बाद आरोपी बाहर निकल गए और घर के अंदर ही पार्क की गई उनकी स्विफ्ट कार को साथ ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page