खन्ना में कांग्रेस के पांच बार के कौंसलर गुरमिंदर सिंह लाली की शनिवार सुबह मौत हो गई। लाली को जिम में एक्सरसाइज करते हार्ट अटैक आया। जब उन्हें दो अलग अलग अस्पतालों में लेकर गए तो डॉक्टरों ने मृतक करार दिया।गुरमिंदर सिंह लाली की उम्र करीब 52 साल थी। करीब 4 किलोमीटर पैदल सैर करते थे। बास्केटबाल के खिलाड़ी थे। जिम में वार्म अप हो रहे थे कि हार्ट अटैक आ गया। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। सियासत के साथ प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे।
लाली कांग्रेस के सीनियर नेता थे। वे खुद जहां पांचवी बार लगातार कांग्रेस के पार्षद बने थे वहीं उनकी पत्नी अंजनजीत कौर लगातार दूसरी बार पार्षद हैं। लाली कैप्टन सरकार में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट खन्ना के चेयरमैन रहे। इसके अलावा वे खन्ना नगर कौंसिल के उप प्रधान भी रहे। लाली के आकस्मिक निधन से इलाके में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गए एक बेटा न्यू यॉर्क में डॉक्टर है। दूसरा एडवोकेट है और यह बेटा खन्ना ही रहता है। करीब साढ़े 6 बजे हार्ट अटैक आया। वे सिटी सेंटर में एयर जिम में थे। लाली करीब 30 सालों से ग्राउंड से जुड़े हुए थे।
