• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर : थाने के पास सुबह-सुबह दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार

ByPunjab Khabar Live

Mar 2, 2024

बस्ती बावा खेल में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। लोगों का आरोप हैकि पिछले 2 माह से 10 से अधिक चोरी की वारदाते हो चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी मामला हल नहीं हुआ है। वहीं आज ताजा मामला मान बैटरी हाउस से सामने आया है। जहां चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान से भारी मात्रा में बैटरियां लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना थाने से महज 200 मीटर दूरी पर हुई है। चोरों ने सिबल से दुकान का शटर तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक बंटी ने कहा कि उसकी मान बैटरी हाउस के नाम पर दुकान है। उन्होंने कहा कि उसे राजा फर्नीचर के दुकानदार ने फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान से लाख से डेढ़ लाख की बैटरियां लेकर चोर फरार हो गए।

वहीं इस मामले को लेकर इलाके में प्रधान प्रदीप खुल्लर ने बताया कि 2 माह में लगातार चोरियों का सिलसिल जारी है। उनका कहना है कि आज मार्किट के मेंबर मान सिंह के गोदाम का शटर तोड़कर चोर लाख से डेढ़ लाख की बैटरियां लेकर चोर फरार हो गए। प्रधान का कहना है कि पौने घंटे से अधिक का समय हो गया है कि उनके द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लेकिन उसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि थाने से 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उनका कहना है कि उन्हें शक है कि चार पहिया वाहन पर आए चोर भारी मात्रा में बैटरियां लेकर फरार हुए है। इस दौरान उन्होंने चोरों की पुलिस के साथ मिली भुगत के साथ हो रही चोरियों को लेकर आरोप लगाए है। मौके पर थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई जगदीश पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page