• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः तेल कंपनी में लगी भीषण आग

ByPunjab Khabar Live

Mar 2, 2024

खन्ना के अमलोह रोड पर श्री गणेश एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसे देखते हुए पूरी फैक्ट्री को खाली कराना पड़ा। जिस जगह आग लगी वहां से कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।अमलोह रोड पर आग पूरे प्लॉट में फैल गई। जिसे लेकर सभी कर्मचारी बाहर निकालने पड़े। खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ फायर स्टेशनों से टीमें बुलाई गई।

फिलहाल पहले चरण में आग पर काबू पा लिया गया था। इसे आगे फैलने से रोका गया।श्री गणेश फर्म की तरफ से पराली से बिजली बनाने का भी काम किया जाता है। इनके कई प्लॉट्स हैं। आग तेल बनाने वाले प्लाट में लगने की सूचना है। फायर अफसर जगजीत सिंह ने कहा कि उनकी टीमें बचाव कार्यों में लगी हैं। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page