• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः शिमला बना जालंधर, तेज बरसात के साथ गिरे ओले

ByPunjab Khabar Live

Mar 2, 2024

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर देखने को मिल रहा है। जिला जालंधर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश के साथ ओले भी गिर रहे है, जिससे एक बार फिर ठंडक बढ़ गई है। मानों जालंधर में हो रही ओलावृष्टि से एक समय शिमले की बर्फबारी की याद लोगों को आने लगी।मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत में मार्च का महीना ठंडा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page