• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः किरयाना के गोदाम में लाखों की नगदी और सामान लेकर चोर फरार

ByPunjab Khabar Live

Mar 5, 2024

जालंधर: थाना नंबर 7 के अधीन पड़ते मीठापुर रोड के अधीन आते गुरु अमरदास कॉलोनी में बने गोदाम से चोर 2 लाख की नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक मोहित कंधारी निवासी अर्बन स्टेट ने बताया कि रात 9 बजे गोदाम बंद करके गए थे। रोज़मर्रा की तरह गोदाम में आए तो गेट खुला पड़ा था व अंदर जाकर देखा तो अलमारी में पड़े 2 लाख 15 हज़ार कैश, 10 बोरी बादाम, 2 किशमिश के बोरी व 1 काली मिर्च के बोरी गोदाम से चोरी हुए थे। जिसके बाद मौके पुलिस को मामले की सूचना दे दी।

उन्होंने बताया कि किरयाना का उनका होलसेल का काम है। करीब 6 साल से यहां गोदाम है। मामले की जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक मोहित ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद चोर इतने शातिर थे कि गोदाम में लगे DVR भी उखाड़ कर साथ ले गए। जब कॉलोनी के कैमरे चेक किया तो उसमें एक चोर खाली प्लांट से पैदल आता है उसके बाद आराम से चाबियों से ताला खोलता है।उसके बाद दो ओर साथी गोदाम में दाखिल होते है व बोरिया ले जाते हुए कैमरे में कैद हो गए है। मौके पर पहुंचे ASI सुखदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इलाके के CCTV खंगाले जा रहे हैं। मौके पर फिंगरप्रिंट की टीम को बुला लिया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page