अगर आपका भी Facebook Account अचानक काम करना बंद कर दिया है, तो ये सिर्फ आपके साथ नही हो रह है, हर जगह META का सर्वर डाउन चल रहा है. आपके Account खोलते ही अगर आप Logout हो जाते हैं तो घबराना नहीं है. दरअसल , मंगलवार को जानी मानी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबकु के सर्वर में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है .
इस वजह से यूजर्स को अपने अकांउट को लॉगइन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके बाद यूजर्स ने काफी परेशान दिखे. यूजर्स ने सोशल मीडिया एक्स पर फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. भारतीय समयानुसार फेसबुक 8.52 मिनट पर ठप हुआ है.
