लुधियाना सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू सहित चारों कांग्रेसी नेताओं को कोर्ट से जमानत मिल गई है। फिलहाल चारों नेता नाभा जेल में बंद हैं। चारों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। चारों नेताओं की जमानत याचिका पर सिविल जज तनीश्थ गोयल की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने चारों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
बता दें कि लुधियाना सांसद बिट्टू, आशू, लुधियाना कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ और शाम सुंदर मल्होत्रा ने मंगलवार को अपनी गिरफ्तारी दी थी। 27 फरवरी को सांसद बिट्टू और आशू ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर नगर निगम जोन-A के दफ्तर में ताला जड़ा था। जिसके अगले दिन 28 फरवरी को पुलिस ने बिट्टू, आशू, तलवाड़ और शाम सुंदर मल्होत्रा सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
