• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः गुड़ बनाने वाली कढ़ाई में गिरने से किसान की हुई मौत

ByPunjab Khabar Live

Mar 7, 2024

जालंधर के गांव टिब्बा के पास गुड़ बनाने वाली कड़ाई में गिरने से एक बुजुर्ग किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव टिब्बा निवासी किसान का गुड़ बनाते समय पैर फिसल गया। इस दौरान वह गुड़ बनाने वाली कढ़ाई में गिरने से बुरी तरह झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक किसान के परिवार का कहना है कि सुरिंदर सिंह गांव मुंडी मोड़ के पास रोलर पर गन्ना लेकर जा गया था। जहां उसका पैर फिसल गया और वह गुड़ बनाते समय अचानक कढ़ाई में गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page