• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः 16 साल की लड़की का चाकू मारकर कत्ल

ByPunjab Khabar Live

Mar 7, 2024

पटियाला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के सदमे में मृतक लड़की की छोटी बहन ने भी दम तोड़ दिया, जिसकी उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है। यह वारदात पटियाला कोतवाली थाने के अंतर्गत आती संजय कॉलोनी की है। यहां एक लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक लड़की सलमा की मां मनजीत कौर ने बताया कि इलाके में रहने वाला लड़का उनकी लड़की से जबरन शादी करना चाहता था पर जब लड़की ने इनकार कर दिया तो उसने उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश की।

उन्होंने ने बताया कि जब लड़की ने विरोध किया तो लड़के ने लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के दौरान अपनी बड़ी बहन पर हुए इस हमले को देख कर छोटी बहन को सदमा लग गया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस तरह एक ही परिवार की दोनों लड़कियों की मौत हो गई। दूसरी ओर एस.पी. सिटी पटियाला मुहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page