• Thu. Feb 5th, 2026

बड़ी खबरः स्क्रैप कारोबारी के मर्डर का Live वीडियो आया सामने

ByPunjab Khabar Live

Mar 9, 2024

हरियाणा के रोहतक में स्क्रैप व्यापारी के मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है. हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें उस दर्दनाक मंजर को साफ देखा जा सकता है जिसमें एक मां के सामने उसके बेटे को गोलियों से भून दिया गया. व्यापारी के दो छोटे-छोटे बच्चे भी यहां दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें बचाने के लिए तुरंत अंदर ले जाया गया है. इस हत्याकांड के मामले में गोल्डी बराड़ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हत्या करवाने की बात कबूल की है.

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम में स्क्रैप का कारोबार करने वाले व्यापारी सचिन 29 फरवरी को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ निकले थे. इस दौरान उनके साथ उनका पूरा परिवार था. वह गुरुग्राम से संगरूर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनके ऊपर अचानक हमला हो गया. एक सफेद गाड़ी में आए बदमाशों ने सचिन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. इस पूरी घटना को उनकी मां ने देखा तो वह तुरंत बेटे के पास पहुंची. वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी मां उन्हें बचाने की कोशिश करती रहीं लेकिन बदमाश नहीं माने.

मां बदमाशों के सामने खड़ी रही और वह लगातार सचिन पर गोलियां चला रहे थे. अपने लाल को इस तरह से छलनी होते हुए देख रही मां लगातार हत्यारों से उसके बेटे को छोड़ देने की विनती कर रही थी. इस दौरान उनकी मां को एक हत्यारे ने चोट भी पहुंचाई इसके बावजूद भी वह अपने कलेजे के टुकड़े को छोड़कर नहीं भागी. इस दर्दनाक वीडियो के सामने आने के बाद भी फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. 29 फरवरी को सचिन अपने परिवार के साथ संगरूर जा रहे थे, इसी दौरान वह रोहतक जींद रोड पर लाखन माजरा बाईपास पर हरपुंज होटल पर खाना खाने रुके थे. इसी होटल के सीसीटीवी कैमरे में हत्याकांड की वीडियो रिकॉर्ड हो गया. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके गोल्डी बराड़ गैंग के रोहित गोदारा ने ली थी. बता दें कि राजस्थान के जयपुर में गोगामेड़ी हत्याकांड में भी रोहित गोदारा मास्टरमाइंड था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page