• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल सहित 4 पर FIR दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Mar 15, 2024

जालंधर में पुलिस ने लंबी जांच के बाद दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल, सेंट्रल कौंसिल ऑफ इंडिया मैडिसिन के पूर्व सदस्य और पेपर देने वाली युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। करीब 14 साल पहले गलत ढंग से पेपर करवाने का ये मामला सामने आया था। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज इस केस में जल्द ही पुलिस नोटिस जारी कर सभी संबंधितों को जांच में शामिल करेगी। अगर वह जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो फिर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला कमिशन ऑफ इंडियन सिस्टम एंड मैडिसिन, मिनिस्ट्री ऑफ आयुष (भारत सरकार) के ध्यान में भी लाया गया था। जिसके बाद उक्त विभागों द्वारा केस को लेकर सारी जानकारी मांगी गई थी। इस मामले की लंबी जांच के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने डॉ. कर्णवीर सिंह, डॉ. रूपम सिंह, इन दोनों के पिता वैद्य जगजीत सिंह सभी निवासी सैक्टर 32 सी, चंडीगढ़ और दयानंद आयुर्वेदिक कालेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. राज कुमार शर्मा के खिलाफ 420, 120-बी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page