लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे सियासत उतनी ही गरमा रही है। वहीं पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में पूर्व विधायक और मौजूदा विधायक पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा और आप पार्टी में शामिल हुए है। वहीं अब नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार नवजोत सिद्धू इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि पार्टी उन्हें पटियाला से मैदान पर उतारने का मन बनाए बैठी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार कि सिद्धू का कहना है, ‘अगर मुझे लोक सभा में जाना होता तो मैं कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ लिया होता।’
