• Fri. Feb 27th, 2026

बड़ी खबरः कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग करेंगा शेड्यूल जारी

ByPunjab Khabar Live

Mar 15, 2024

आम चुनाव 2024 और राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग शनिवार 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3 बजे से होगी। इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। इनमें ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की नियुक्ति गई है। दोनों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। इसके बाद आयोग के तीनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page