• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार

ByPunjab Khabar Live

Mar 17, 2024

वेस्ट हल्के के दयाल नगर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है, जहां दो दिन की छुट्टी पर आए सरकारी मुलाजिम की घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित कुलदीप कुमार ने बताया कि वह 2 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। इस दौरान बीते दिन 5 बजे उसने घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी की हुई थी,

जहां बड़ी चालाकी से घर के बाहर से खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नीली जर्सी पहने युवक पहले बाइक के पास घूमता है, फिर वे बाइक पर बैठकर इधर-उधर देखने लगता है। इस दौरान के बड़े आराम से भाई को चाबी लगता है और लेकर फरार हो जाता है। घटना की सूचना पीड़ित ने थाना पांच की पुलिस को दे दी है। वहीं मुख्य पर पहुंचे एएसआई बलविंदर ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page