• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने उठाया भाना सिद्धू

ByPunjab Khabar Live

Mar 17, 2024

फेमस ब्लागर भाना सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद भाना सिद्धू को पुलिस ने एक बार फिर फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंधी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पुलिस ने कैसे भाना सिद्धू की गाड़ी का पीछा किया और उसे जबरदस्ती गाड़ी से बाहर निकाल कर अपने साथ ले गई है।

हालांकि सिद्धू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन उक्त वीडियो काफी वायरल हो रही है। पुलिस ने भाना सिद्धू को लुधियाना-अमृतसर हाईवे पर पीछा कर गिरफ्तार किया है। पता चला है कि भाना सिद्दू लुधियाना से अमृतसर जा रहे थे तो इस दौरान पुलिस ने भाना सिद्धू की गाड़ी का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर जाकर उसे जबरदस्ती गाड़ी से उतार लिया और अपने साथ ले गई है। वहीं भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में एक बार फिर आक्रोश पनप गया है तथा पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page