• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर से बड़ी खबरः गोलियां चालकर कैश रिकवरी कर्मियों से 1लाख रुपये लूटकर 3 लुटेरे फरार

ByPunjab Khabar Live

Apr 13, 2024

अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में रात को गोलियां चलने और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। आपको बता दें कि, मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरे कैश रिकवरी कर्मियों से करीब एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। इस मौके पर जानकारी देते हुए हरविंदर सिंह ने बताया कि राजवीर ट्रांसपोर्ट की गाड़ी अपना सामान छोड़कर रिकवरी करके वापस आ रही थी।

तो पीछे पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने लूट के इरादे से गोलियां चलायीं लेकिन उन्हें गोली नहीं लगी। गोली ऑटो के शीशे को भेदते हुए निकल गई और तीनों लुटेरे ऑटो चालक से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जिसके बाद इस मौके पर पुलिस अधिकारियों को भी सूचना दी गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page