• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी ख़बरः चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एमएमएस का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

ByPunjab Khabar Live

Sep 21, 2022

(PKL): पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। वीडियो लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई हैं। इस संबंध में हाईकोर्ट में एक याचिका डाली गई है। मामले पर सुनवाई के लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है और अगले कुछ दिन में मामले पर सुनवाई हो सकती है। जानकारी के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की और हाईकोर्ट में पटीशन दाखिल की है। याचिका में कहा कि है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन और पंजाब सरकार लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकामयाब रहे हैं और इससे विद्यार्थियों में काफी डर है। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि सच सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page