भाजपा पार्टी ने नाराज चल रहे पूर्व मंत्री विजय सांपला के जहां अन्य पार्टी में जाने की चर्चा चल रही है। वहीं आज भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ उन्हें मनाने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने अन्य नेताओं के साथ मिलकर विजय सांपला के साथ मीटिंग की। काफ समय तक चली मीटिंग के बाद मीडिया के सामने आए सुनील जाखड़ ने कहा कि उन्हें कुछ मुद्दे है, जो पार्टी हाईकमान के समक्ष रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द सुलझा लिए जाएंगे। लेकिन इस दौरान सुनील जाखड़ के साथ खड़े विजय सांपला ने चुप्पी साध रखी थी। ऐसे में उनकी चुप्पी कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। कहा जा रहा हैकि अभी भी वह पार्टी से खफा चल रहे है। जबकि पार्टी के नेता उन्हें जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी देने का आश्वासन दे रहे है।
