• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : सवारियों से भरी PRTC बस और टिप्पर की टक्कर में पलटी गाड़ी, कई घायल

ByPunjab Khabar Live

Apr 21, 2024

पी.आर.टी.सी. की सवारियों से भरी बस भयानक हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा बस की टिप्पर से साथ जबरदस्त टक्कर होने के कारण घटा। बस के ड्राइवर, कंडक्टर सहित बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उक्त बस पलटियां खाते हुए खेतों में जा कर पलट गई। यह हादसा पटियाला के चीका रोड पर हुआ।

मौके पर मौजूद राहगिरों द्वारा बड़ी मुश्किल से बस के शीशे तोड़ कर सवारियों को बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस द्वारा पहुंच कर आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि 50 के करीब बस में सवार थे। मौके पर घायल सवारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ड्राइवर और कंडक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page