इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) की इलैक्शन कमेटी की बैठक रविवार सुबह दिल्ली में सम्पन्न हुई है। जिसमें पंजाब की बची हुई 7 सीटों पर चर्चा की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस आज कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। जिनकी लिस्ट आज शाम तक जारी होने का अनुमान है। आज सुबह दिल्ली में शुरू हुई बैठक के दौरान INC प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी मौजूद रहे। इनके अलावा पंजाब मामलों के इंचार्ज देवेंद्र यादव, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा मौजूद रहे हैं।
जिन्होंने पंजाब की 7 सीटों को लेकर प्रेजेंटेशन INC प्रमुख व सोनिया गांधी के सामने दिया है। कांग्रेस के विश्वसनीय श्री आनंदपुर साहिब से मौजूदा सांसद मनीष तिवारी को चंडीगढ़ भेजने के बाद यहां अब 2 नामों राणा गुरजीत के बेटे राणा इंद्र प्रताप सिंह और अंबिका सोनी के नाम पर चर्चा हुआ है। वहीं लुधियाना से भारत भूषण आशू के नाम पर विचार किया गया। इसके अलावा गुरदासपुर से पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के नाम पर हाईकमान ने संतुष्टि जाहिर की है। वहीं, राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग को फिरोजपुर से चुनाव लड़ने पर भी विचार चल रहा है।
