• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : इस इलाके में दो गुटों में हुआ विवाद, चली गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Apr 21, 2024

फिल्लौर में आज कोड ऑफ़ कंडक्ट के बावजूद दो गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान जमकर गोलियां चलीं। इस दौरान दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर भी चले। मिली जानकारी के अनुसार घर के बाहर खड़ी पूर्व पार्षद की गाड़ी के शीशे तोड़ दिये गये। एक पक्ष के मणि ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे विजय अपने 15 साथियों के साथ उनके मोहल्ले में आया।

जिसने उन पर हमला कर दिया और ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिये। पीड़ित ने बताया कि विजय के पास अवैध हथियार भी था। जिससे उसने गोलियां चलाई। दूसरे पक्ष की महिला ने कहा कि विजय और उसके बेटे पर हमला किया गया और उसके बेटे ने चार गोलियां चलाईं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page