• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, गाड़ी के खुले दोनों एयरबैग

ByPunjab Khabar Live

Apr 21, 2024

जालंधर के रामामंडी हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां होटल mariton से थोड़ी दूरी पर एक भयानक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। कंबाइन और कार में भयानक टक्कर हुई है। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

राहगीर के मिली जानकारी अनुसार इस घटना के दौरान गाड़ी मे 3 व्यक्ति सवार थे। जिनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है।  जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल मे ले जाया  जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में गाड़ी के दोनों एयरबैग भी खुल गए। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page