• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः हड़ताल पर गए सिविल अस्पताल के डॉक्टर, 2 घंटे तक मरीज करते रहे इंतजार

ByPunjab Khabar Live

Apr 22, 2024

होशियारपुर जिले के एसएमओ पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को पंजाब सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के बैनर तले बठिंडा के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने सुबह आठ बजे से 10 बजे तक दो घंटे हड़ताल की। विरोध करते हुए डॉक्टरों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की है।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि एसएमओ पर हमला करने वालों पर राज्य सरकार एवं पुलिस सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा डॉक्टरों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इस हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर ऐसे ही डॉक्टर पर हमला होता रहा तो हम अपना काम नहीं कर पाएंगे। डॉक्टरों की सुरक्षा अति जरूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page