• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए मोहिंदर सिंह केपी

ByPunjab Khabar Live

Apr 22, 2024

जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद रहे महिंदर सिंह केपी आज शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए है। आज सुखबीर बादल की मौजूदगी में केपी अकाली दल में शामिल हुए। महिंदर सिंह केपी का पार्टी में शामिल होने से पहले बयान आया था। जिसमें उन्होंने पहले ही अकाली दल में जाने के संकेत दे दिए थे। महिंदर सिंह केपी ने कहा कि मेरा परिवार कांग्रेस में पिछली तीन पीढ़ियों से काम कर रहा है। मेरे परिवार ने कांग्रेस की बहुत सेवा की है। ‎‎मेरे पिता कांग्रेस में रहते हुए शहीद हुए थे। कांग्रेस शहीदों के परिवारों के साथ ऐसा कर रही है। इसलिए मैंने पार्टी छोड़ी। शिअद के जालंधर या फिर होशियारपुर से लोकसभा केपी को उम्मीदवार घोषित कर सकती है। बता दें कि दो दिन पहले ही केपी को शिअद में शामिल करने के लिए जालंधर के स्थानीय होटल में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल नेताओं के साथ मीटिंग करने के लिए आए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page