• Mon. Mar 23rd, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः BJP के प्रदेश प्रवक्ता और युव नेता को मिली जान से मारने की धमकी

ByPunjab Khabar Live

Apr 24, 2024

लुधियाना से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और युवा नेता अमित गोसाईं को विदेशी नंबर से कॉल कर जान से मरने की धमकी दी गई है। पुलिस में लिखवाई रिपोर्ट में अमित गोसाईं जो की पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्व. सतपाल गोसाईं के पोते है और मौजूदा समय में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हैं, ने बताया है की 28 मार्च की सुबह 11 बजे के करीब उनके मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर से एक कॉल आई थी।

कॉल करने वाले शख्स ने पहले तो उससे पूछा कि वह मरहूम सतपाल गोसाईं के पोता अमित गोसाईं है तो उनकी तरफ से हां करने पर कॉल करने वाले शख्स ने धमकाते हुए उसे व उसके परिवार को मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत उन्होंने संबंधित थाने में कर दी है और जिस नंबर से उसे कॉल आई थी वह पाकिस्तान का बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page