• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः परगट सिंह सहित इन नामों पर टिकट को लेकर कांग्रेस में फंसा पेच

ByPunjab Khabar Live

Apr 24, 2024

पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित करने को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पैराशूट उम्मीदवारों से लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्रियों तक इसका विरोध कर रहे हैं। अगर पार्टी किसी बाहरी उम्मीदवार को सीट देगी तो स्थानीय नेतृत्व नाखुश होगा। अगर किसी स्थानीय नेता को सीट दी गई तो जिले में अंदरूनी गुटबाजी पार्टी के फैसलों पर हावी हो रही है।

सूत्रों मुताबिक अब आशू सहित हाकी खिलाड़ी परगट सिंह और जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ के नाम भी पार्टी चर्चा कर रही है। माना जा रहा है कि अगली सूची में कांग्रेस अपनी बाकी सभी उम्मीदवारों को नाम की घोषणा कर देगी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये बात भी सामने आई है कि आशु ने अपने समर्थकों को चुनाव प्रचार की तैयारी के लिए हरी झंडी दे दी है और किसी भी वक्त सीट का ऐलान हो सकता है। दो दिन पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का नाम लगभग फाइनल था लेकिन कांग्रेस के पूर्व विधायक उनका विरोध कर रहे हैं। जिनका आशू 36 का आंकड़ा है। विधान सभा चुनाव में इन नेताओं की खुद की सीट कटते बची है। जिसके चलते अब वह आशू का विरोध कर रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page