लोकसभा चुनावों के चलते जहां राजनीतिक पार्टियों में दलबदल लगातार जारी है और वहीं टिकट न मिलने से पार्टी से नाराज नेताओं द्वारा इस्तीफे दिए जा रहे हैं। इसी बीच लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है जहां महानगर में होटल व्यवसायी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जसबीर सिंह जस्सी खंगूरा ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार जस्सी खंगूरा ने प्राइमरी मैंबरशिप से इस्तीफा दिया है। इस बार लोकसभा चुनावों में टिकट न मिलने के चलते वह नाराज चले आ रहे थे।

