• Mon. Mar 23rd, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः आर्मी स्टेशन के पास हुआ जोरदार धमाका, मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Apr 25, 2024

पठानकोट में आर्मी स्टेशन के पास नहर किनारे आज सुबह धमाका हुआ है। इस धमाके की आवाज दो किलोमीटर तक सुनी गई जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से किसी चीज के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। जिस जगह पर धमाका हुआ है, वह जगह आर्मी स्टेशन से लगभग 30 मीटर दूर है। यहां रेहड़ी चालक बैठे रहते हैं। आसपास के लोगों के अनुसार, आवाज बम धमाके की तरह थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page