• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः पुलिस थाना और मिनी सचिवालय की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Apr 27, 2024

पंजाब के बठिंडा जिले में मिनी सचिवालय के नजदीक शुक्रवार देर रात को अज्ञात लोगों ने खालिस्तान के नारे लिख दिए। असामाजिक तत्वों ने डीसी और एसपी की कोठी से 100 मीटर की दूरी पर स्थित महिला थाना की दीवार, मिनी सचिवालय की दीवार और डाकखाने की दीवार पर खालिस्तान नारे लिखे हैं।

शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र में खालिस्तान नारे लिखने के बारे में पता चलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है और पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिखे गए खालिस्तान नारे को मिटा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिन जगहों पर खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं, उस एरिया में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी रहते है और यहां पर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में खालिस्तान के नारे लिखे जाना सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page