• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः इस इलाके में मिली सिर कटी लाश, फैली सनसनी

ByPunjab Khabar Live

Apr 27, 2024

जालंधर में थाना आदमपुर की चौकी अलावलपुर के सामने गंदे नाले के पास एक सिर कटी हुई लाश बरामद होने से सनसनी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान आदमपुर के रहने रहने वाले कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है, जोकि मेहनत मजदूरी करता था। हत्या का शक गांव के ही एक व्यक्ति पर जताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गला काटकर हत्या करने के बाद मृतक का शव मौके क्राइम सीन पर फेंका गया था। उसके बाद उसका कटा हुआ सर आरोपी ने नाले में फेंक दिया था। जिसे बाद में आग लगाने की कोशिश की गई। प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। जोकि मृतक के गांव का ही रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

बता दें कि ये शव आज सुबह बरामद किया गया है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। मृतक के शरीर पर अन्य जगह पर भी काफी घाव थे। क्राइम सीन पर जांच के लिए थाना आदमपुर और देहात पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंच गए थे। क्राइम सीन के आसपास मौजूद लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। जिसके बाद सोनू का नाम सामने आया। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page