• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : रमन अरोड़ा के साथ गुरप्रीत कौर बाला जी मंदिर में हुई नतमस्तक

ByPunjab Khabar Live

Apr 27, 2024

लोकसभा चुनावों को लेकर बीते दिन पवन टीनू के लिए प्रचार करने के लिए सीएम भगवंत मान जालंधर पहुंचे थे। इस दौरान सीएम मान ने टीन के लिए प्रचार करते हुए रोड शो निकाला था। वहीं आज सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर जालंधर के शेखां बाजार में पहुंची है। जहां वह बालाजी मंदिर में नतमस्तक हुई।

इस दौरान आप विधायक रमन अरोड़ा, राजविंदर थियारा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पहले गुरप्रीत कौर एसजीएल के कशमीरा सिंह के आवास पर पहुंची, जहां उन्होंने कशमीरा सिंह सहित उनके परिवार के साथ मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गुरप्रीत ने सुशील रिंकू का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा।

दरअसल, जालंधर सीट को लेकर उन्होंने कहाकि मेहनत करना उनकी पार्टी का काम है। वहीं रिंकू का नाम लिए बिना गुरप्रीत कौर ने कहा कि माड़े लोग सी झड़ गए, जो नए है वह काम में जुट गए है। उन्होंने कहा कि वह आस करते है कि वह तह दिल से जालंधर की सेवा करेंगे। वहीं पूर्व सीएम चन्नी के जालंधर सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर गुरप्रीत कौर कुछ बोले बिना वहां से चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page