• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः राणा गुरजीत का भतीजा 3 पूर्व पार्षद सहित 23 नेता भाजपा में हुए शामिल

ByPunjab Khabar Live

May 6, 2024

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और आप पार्टी को सुशील रिंकू ने झटका दिया है। वहीं आज सुशील रिंकू की मौजूदगी में कांग्रेस के 3 पूर्व पार्षद नीरज जैन, लखबीर बाजवा, और अनमोल ग्रोवर ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। कपूरथला के कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह के सगे भतीजे राणा हरदीप सहित सहित 23 नेता भाजपा में शामिल हुए है। तीनों नेता आज भाजपा पार्टी में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं और उनके परिवारों का शहर में अच्छा रसूख है। वहीं इन नेताओं के साथ-साथ हिंदू नेता सुभाष गोरिया ने आप आदमी पार्टी को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। हिंदू नेता सुभाष गोरिया साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page