• Thu. Feb 5th, 2026

अमृतसर से बड़ी खबर : आप पार्टी के लीडर जसवीर सिंह औलख की हवाई फायर करने की विडियो हुई वायरल

ByPunjab Khabar Live

Sep 25, 2022

(PKL): आम आदमी पार्टी विवादों में घिरती जा रही है। कभी ‘आप’ एमएलए का पुलिस से विवाद, कभी ‘आप’ विधायक की पत्नी का डिप्टी कमिश्नर को अपमानित करना तो कभी ‘आप’ नेत्री का पुलिस के काम में दखल देना। इन सबके बाद पार्टी पर विरोधियों की नजरें टिक गई हैं। बस एक और गलती और पार्टी विरोधियों के निशाने पर। जानकारी के अनुसार अब एक और नया मामला सामने आया है जिसमें आम आदमी पार्टी के इंचार्ज का करीबी ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा है। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के विधानसभा एरिया राजासांसी से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज बलदेव सिंह मियादिया के करीबी जसबीर सिंह की गोलियां चलाने की वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जसबीर सिंह किस तरह से लगातार हवाई फायर कर रहा है। वीडियो में पीछे एक पंजाबी गाना भी चलाया जा रहा है और जसबीर अपनी पिस्टल से कई राउंड फायर कर रहा है। इस वीडियो में जसबीर सिंह सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page