• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर से बड़ी ख़बरः गांव में दो गुटों में झड़प, 8 लोग घायल

ByPunjab Khabar Live

Sep 26, 2022

(PKL): अमृतसर के गांव वडाला में 2 गुटों में जबरदस्त खूनी टकराव हो गया। दरअसल, यह विवाद उस समय हो गया जब गांव में ही बने गुरुद्वारे में रखे ग्रंथी सिंह को लेकर दोनों गुटों में तेजधार हथियार व डंडे चले। इस घटना में 8-10 लोग घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि ग्रंथी सिंह गुरुद्वारे में जादू-टूना करने के नाम पर लोगों को गुमराह करता है। इस बात को लेकर 2 गुट आमने-सामने हो गए। कुछ परिवारों ने इसका विरोध किया तो मामला भड़क गया। दोनों गुटों में एक दूसरे पर तेजधार तलवार और डंडे से वार किए गए, जिसमें 8-10 लोग घायल हो गए। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page