• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर से बड़ी ख़बरः जिलें में सरेआम बिक रहा है नशा, वीडियो वायरल

ByPunjab Khabar Live

Sep 28, 2022

(PKL): पंजाब सरकार भले ही नशे पर नकेल कसने के दावे कर रही है। लेकिन सच यह है कि पंजाब में अब भी सरेआम नशा बिक रहा है। वहीं अमृतसर में सरेआम बिक रहे नशे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक सरेआम कुछ व्यक्तियों को नशा बेचता दिखाई दे रहा है। वीडियों में आप देख सकते है कि कुछ व्यक्ति पहले युवक से नशा लेने के लिए आते है। फिर इसके बाद कुछ और युवक दो बाइक पर सवार होकर युवक से सरेआम नशा खरीद रहे है। बता देंकि हाल ही में मकबूलपूरा में कुछ नशे में धुत महिला और युवक के वीडियो भी वायरल हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने मकबूलपूरा में सर्च अभियान भी चलाया था। लेकिन इसके बावजूद अब सरेआम नशा बिकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page