• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाबी गायक Sharry Mann ने एक बार फिर परमीश वर्मा को निकाली गालियां

ByPunjab Khabar Live

Sep 26, 2022

(PKL): पंजाबी गायक शैरी मान एक बार फिर से विवादों में आ गए है। हाल ही में शैरी मान ने शराब पीकर अपनी एक वीडियो सांझी की है। इस वीडियो में वह परमीश वर्मा को गालियां निकालते और उसके बारे में बुरा बोलते नजर आ रहे है। शैरी मान ने परमीश वर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब आकर जहां मर्जी वह मिल ले…जट्‌ट दा भाई है सीएम…सीधे सिक्योरिटी जट्‌ट नू मिलेगी, अगर उसे भी लेनी है तो बता दें”। शैरी ने कहा कि यदि परमीश ने उससे पंगा लिया तो उसे पता है कि शैरी क्या कर सकता। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर आपा खो दिया और अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए परमीश वर्मा के खिलाफ दिल की भड़ास निकाली। शैरी ने परमीश के फैन्स को कहा कि जाओ जाकर अपने परमीश से कह दो शैरी आ रहा भारत। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का शैरी मान से काफी लगाव है। शैरी मान चुनाव के समय भी भगवंत मान के साथ ही उनकी गाड़ी में हुआ करता था। शैरी ने भगवंत मान के लिए गांव-गांव प्रचार भी किया था और रोड शो में भी भगवंत के लिए लोगों और अपने प्रशंसकों से वोट मांगी थी।

अब जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं तो कहीं न कहीं शैरी को भी इस बात का गर्व है, लेकिन उससे ज्यादा घमंड नजर आ रहा है, क्योंकि वह सीधा इंस्टाग्राम पर लाइव होकर परमीश वर्मा को गाली दे रहे और सीएम को अपना भाई बताकर उन्हें कहीं भी आकर मिलने का चुनौती दे रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब शैरी मान ने परमीश वर्मा को बुरा बोला हो या गालियां निकाली हो। शैरी मान बहुत बार शराब पीकर सोशल मीडिया पर लाइव आ चुके हैं और परमीश वर्मा को बुरा बोल चुके है। बता दें कि शैरी मान ने कई बार सोशल मीडिया पर शराब छोड़ने की बात कही है पर बार-बार वह शराब पीकर नए-नए विवाद खड़े करते नजर आते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page