• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रिल में फंसी कार, बाल बाल बचे चालक 

ByPunjab Khabar Live

Jun 6, 2024

सनौरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं इस हादसे की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सनौरा पुल के ऊपर बनी ग्रिल में कार फंस गई। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार में 3 से 4 लोग सवार थे।

हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि उक्त गाड़ी में सवार लोग गायक सरदार अली के करीबी थे। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

हादसे के दौरान ग्रिल में फंसी कार को निकालने के लिए क्रेन और गैस कटर की मशीन मंगवाई गई है। जिसकी मदद से कार को ग्रिल से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page