• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर: विजिलेंस ने IFS अफसर को किया गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Sep 26, 2022

(PKL): पंजाब में विजीलैंस विभाग की एक और कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे साधू सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार करने के बाद जंगलात विभाग में हुए घोटाले को लेकर कई खुलासे होने शुरू हो गए हैं। विजीलैंस की टीम ने आज आईएफएस अधिकारी प्रवीन कुमार पर भी शिकंजा कस दिया है। प्रवीन कुमार को विजीलैंस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड लिया जा सकता है। प्रवीन कुमार को जंगलात विभाग में हुए घोटाले को लेकर नामजद किया गया था, जिसके बाद विजीलैंस ने आज उस पर भी शिकंजा कस दिया है। प्रवीन कुमार जंगलात विभाग में सीईयो व एनओसी जारी करने वाले नोडल आफिसर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page