• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : भाजपा के बोर्ड फटने पर भड़के शीतल अंगुराल

ByPunjab Khabar Live

Jun 24, 2024

वेस्ट हलके में भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के बोर्ड उतारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बबरीक चौक पर शीतल अंगुराल के बोर्ड उतारे गए। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष पाया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर मौके पर शीतल अंगुराल पहुंच गए। जिसके कुछ देर बाद वह निगम दफ्तर में पहुंचे और उन्होंने कहाकि एक कर्मी द्वारा उन्हें वीडियो भेजी गई जिसमें अकेले उन्हीं के बोर्ड उतारे जा रहे है। उन्होंने कहा कि वहां पर आप पार्टी के बोर्ड भी लगे है, लेकिन वह नहीं उतारे गए। शीतल ने कहाकि वह इस उप चुनाव में जीते या हारें वह बाद की बात है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कोड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है। ऐसी करवाई करने का खामियाजा फिर कोर्ट में भुगतना पड़ेगा। शीतल अंगुराल ने कहा कि अगर इसमें उसकी गलती है तो वह बताए। इस दौरान उन्होंने दफ्तर में अधिकारी से इस कार्रवाई ना किए जाने का आश्वासन मांगा है। वहीं इस मामले को लेकर अधिकारी का कहना है कि एनवायरमेंट को लेकर यह कार्रवाई की गई है, लेकिन शीतल अंगुराल का कहना है कि उनके बोर्ड के पास ही आप पार्टी के बोर्ड भी लगे हुए है, लेकिन उनके बोर्ड नहीं उतारे गए।

शीतल अंगुराल ने कहाकि वह इस मामले को लेकर शिकायत देंगे। इस दौरान उन्होंने कहाकि उनके पास घटना के सबूत है, जिसमें भाजपा के बोर्ड फाड़े जा रहे है। शीतल अंगुराल ने कहाकि अधिकारी उन्हें जो जगह देंगे वहां पर वह बोर्ड लगा देंगे। इस मामले को लेकर दफ्तर में माहौल गरमा गया है। शीतल ने कहाकि जालंधर में हडरोडी बंद होनी चाहिए। शीतल ने दफ्तर में अधिकारियों को कहा कि अगर उन्हें बोर्ड लगाने की इजाजत नहीं मिलेगी तो वह कल दफ्तर के बाहर अपने सारे बोर्ड लेकर रख देंगे।

वहीं अधिकारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की गई है। वहीं मीडिया से बात करते हुए शीतल अंगुराल ने कहाकि नगर निगम सहित सभी अधिकारी बबरीक चौक पर स्थित जोनल दफ्तर में बैठ गया है। इस दौरान वहां पर वह भाजपा के पोस्टर और बैनर उतार रहे है। शीतल ने कहा कि वह कोई सरकारी प्रॉपर्टी पर बैनर या पोस्टर नहीं लगा रहे।

शीतल का आरोप है कि अधिकारियों ने उनके बैनर और पोस्टर की तस्वीरें चंडीगढ़ दफ्तर भेजे और आज उतरवाने में लग गए। शीतल ने कहा कि लोग आप पार्टी के बोर्ड और बैनर अपने घरों पर नहीं लगा रहे, जिसके चलते वह इस तरह की कार्रवाई कर रही है। शीतल ने कहा कि उन्होंने कमिश्नर से पूछा उनके दफ्तरों के बाहर आप पार्टी के बोर्ड लगे हुए क्या उन्हें दिखाई नहीं दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page