• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : दर्दनाक सड़क हादसे में सत्संग से घर लौट रहे दंपति में एक की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jul 14, 2024

होशियारपुर में आज सुबह करीब 10 बजे हाजीपुर के बस स्टैंड के पास सत्संग घर से लौट रहे एक मोटरसाइकिल सवार दम्पति दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल सवार को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी जिससे ढाडेकवाल निवासी रेखा रानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति जगमोहन सिंह घायल हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page