• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, एक घायल

ByPunjab Khabar Live

Jul 14, 2024

मोहाली में बनूड़ के पास पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक इसमें गैंगस्टर को पैर में गोली लगी है। क्रॉस फायरिंग के बाद पुलिस ने गैंगस्टर को काबू कर लिया है। वह विदेश में रहने वाले गैंगस्टर के इशारे पर वारदातों को अंजाम देता था। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए है। पता चला है कि गैंगस्टर ने पटियाला में 2 वारदातों को अंजाम दिया है।

इस ऑपरेशन को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की टीम लीड कर रही है। जिसमें पटियाला पुलिस भी शामिल है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। अधिकारी थोड़ी देर में पूरी जानकारी देंगे। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर ने बीती रात में 2 वारदातों को अंजाम दिया था। एक जगह वह पटियाला में प्लाजा कर्मियों से भी उलझा था। इसके बाद वहां पर लगे कैमरे में वह कैद हो गया था।

इसके बाद मोहाली व राजपुरा की पुलिस एक्टिव हो गई थी। इसके बाद उसे बनूड़ के पास घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जैसे ही पुलिस ने उस पर जवाबी कार्रवाई गई तो वह खेतों से भागते हुए घायल हो गया। मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page