• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : पूर्व JE ने किया सुसाइड, नीलकंठ जज कांग्रेसी नेता सहित 7 नामजद

ByPunjab Khabar Live

Jul 16, 2024

जेई के पद से मार्च माह में रिटायर हुए निगम के जेई ने सुबह 8 बजे के करीब डीएमयू शेड के पीछे से गुजरती रेलवे लाइनों पर – लेटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मालगाड़ी के ड्राइवर ने जीआरपी को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक से सुसाइड नोट लिखा मिला, जिस पर उसने सारी कहानी लिखी हुई थी कि किस तरह उसे तंग किया जाता रहा है। जीआरपी एसएचओ पलविंदर सिंह भिंदर ने कहा कि मृतक की पहचान जोगिंदर कुमार पुत्र प्रताप चंद निवासी कमल विहार के रूप में हुई है।

एसएचओ ने कहा कि घटना की जानकारी परिवार को दी गई तो मृतक के बेटे अमित के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक जोगिंदर ने सुसाइड नोट में नीलकंठ जज, मनजिंदर सिंह सिक्का, आशु, सतपाल, मुनीश शर्मा, रमन कुमार और सोहन लाल के नाम लिखे हुए हैं। इसमें मृतक ने लिखा है कि सातों लोग उसे पैसों और कमेटी के लिए परेशान करते थे। इससे वे काफी परेशान थे। इसी कारण उन्होंने कदम उठाया।

एसएचओ ने कहा कि मृतक जोगिंदर जब निगम में कार्यरत थे तो इन सातों में से एक व्यक्ति ने जोगिंदर कुमार पर धारा 306 के तहत मामला भी दर्ज करवाया था। इसको लेकर भी वे काफी परेशान थे। मामले की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ सातों आरोपियों को बचाने के लिए सारा दिन कांग्रेसी वर्कर और नेता थाने में चक्कर लगाते रहे। पुलिस ने सुसाइड व बेटे के बयान पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page