• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर: शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर ED की रेड

ByPunjab Khabar Live

Jul 16, 2024

फरीदकोट में शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के फरीदकोट स्थित विभिन्न ठिकानों पर ईडी ने रेड की है। ईडी की टीम द्वारा सुबह 6:00 बजे दीप मल्होत्रा के स्थानीय आवास सहित विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर जांच की जा रही है। बता दें कि शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा शिरोमणि अकाली दल के फरीदकोट से विधायक रह चुके हैं और यहां उनके आवास सहित, डंप व अन्य ठिकाने हैं।

इससे पूर्व भी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर कई बार केंद्रीय एजेंसियां जांच कर चुकी हैं और ईडी की यह जांच फिलहाल जारी है। हालांकि दीप मल्होत्रा यहां नहीं रहते और यहां सिर्फ उनके कर्मचारी ही हैं। ईडी की टीम द्वारा सुबह यहां उनके आवास सहित विभिन्न ठिकानों पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page