• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ा हादसा: landslide होने से श्रद्धालुओं पर गिरा मलबा, 3 की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ByPunjab Khabar Live

Jul 21, 2024

रविवार की सुबह अचानक एक हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा आज सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। हादसा उस समय हुआ जब गौरीकुण्ड से तकरीबन 3 किमी आगे श्री केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। ये हादसा चीरवासा नामक स्थान पर हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु पैदल ही जा रहे थे, इसी दौरान ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर गिर गया। वहीं मलबे की चपेट में आने से की यात्रियों की मौत हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही चौकी गौरीकुण्ड पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीमों ने पाया कि पहाड़ी से आए मलबा पत्थर की चपेट में आए 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को स्ट्रेचर की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र गौरीकुण्ड भिजवाया गया। वहीं अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी मलबे के नीचे हो सकते हैं। फिलहाल जानकारी मिली है कि उक्त सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन हेतु जा रहे थे।

इसी बीच चीरवासा के पास भूस्खलन होने से मलबा आ गया और ये सभी लोग हादसे का शिकार हो गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 घायलों को निकाल लिया है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों के शवों को SDRF की टीम ने जिला पुलिस के सुपर्द कर दिया। वहीं मौके पर अभी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page