• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

Thar के बोनट पर तलवार से केक काटना पड़ा महंगा, 3 गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Jul 21, 2024

लखनऊ में थार के बोनट पर बैठकर एक युवक तलवार से केक काट रहा है। वह चर्चित सांग ‘विरोधी के कनपटी में कट्टा तना रहेगा..दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा’ पर रील भी बनाया है। इसे उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो वायरल होने के बाद मलिहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो में लगभग 11 से 12 लोग हैं। घटना 18 जुलाई गुरुवार की है। इसी रात सभी मलिहाबाद रेंज अंतर्गत दुबग्गा बॉर्डर पहुंचे। यहां पर तलवार से केक काटा। इसके बाद वीडियो को स्टोरी पर शेयर किया। केक काटने वाले युवक का नाम मनीष है।

मनीष किसी लकड़ी व्यापारी के यहां काम करता है। पुलिस का कहना है कि वीडियो शनिवार को सामने आया है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तलवार से केक काटने वाले मनीष उसके दोस्त कुलदीप और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।

जिस थार गाड़ी पर मनीष बैठा है, उस गाड़ी का नंबर UP 32 PP 4141 है। गाड़ी और युवक के साथ जितने भी लोग वीडियो में दिख रहे हैं सभी की तलाश की जा रही है। युवक के साथ जो उसके अन्य दोस्त हैं उनकी भी पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इनके खिलाफ पहले से कितने प्रकरण दर्ज हैं यह भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page