• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : अमृतपाल सिंह के भाई व साथी कोर्ट में पेशी के वकील का आया बयान, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Jul 21, 2024

खडूर साहिब सीट से नए चुने गए सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह और साथी लवप्रीत सिंह का 2 दिनों का रिमांड खत्म होने के बाद आज फिर से कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने हैप्पी और उसके दोस्त लवप्रीत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी एस.ए.ओ. फिल्लौर सुखदेव सिंह ने दी है।

वहीं वकील ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस कोई दोनो से रिकवरी कोर्ट में दिखा नहीं पाई, जिसके बाद माननीय जज ने दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने के आदेश दिए।

बता दें कि खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को फिल्लौर के पास आइस ड्रग सहित गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में जालंधर के एस.एस.पी. अंकुर गुप्ता का बयान सामने आया था। उन्होंने बताया था कि इस मामले में कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page